बी 12 बढ़ने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 16:42

यह पानी में घुलनशील विटामिन है, जो आसानी से आंतों में एब्जॉर्ब हो जाता है. इसके अलावा, यह ऊर्जा और मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है. इतने लाभ होने के बाद भी इसके कुछ नकुसान हो सकते हैं. यदि आप विटामिन बी12 का अधिक सेवन करते हैं, तो आपके शरीर में कई तरह के साइड एफेक्ट्स नज़र आ सकते हैं.

विटामिन बी12 के अधिक सेवन के नुकसान
कई लोग विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं. चूंकि, शरीर में इसका निर्माण नहीं होता है और विटामिन बी12 से भरपूर फूड्स के बारे में जानकारी नहीं होने से लोग सप्लीमेंट्स का सेवन अधिक करने लगते हैं. ऐसा करने से सेहत को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं. सप्लीमेंट्स लेने से कहीं बेहतर है कि आप विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए इससे भरपूर फूड्स का सेवन करें. इसके लिए डाइटिशियन की सलाह ज़रूर लें. एक्सपर्ट्स के अनुसार, विटामिन बी12 का सेवन सुबह में या फिर भोजन के साथ करना चाहिए. इसे रात में लेने से नींद प्रभावित हो सकती है, क्योंकि यह एनर्जी मेटाबॉलिज्म से संबंधित होता है. एक गिलास पानी के साथ आपको विटामिन बी12 लेना चाहिए, ताकि सही से ये एब्जॉर्ब हो सके.

विटामिन बी12 के अधिक सेवन से नजर आने वाले लक्षण
हालांकि, विटामिन बी12 ओरल सप्लीमेंट्स के अधिक सेवन के नुकसान बहुत कम ही नज़र आते हैं. संभवत: इसका इंजेक्शन लेने से साइड एफेक्ट्स कुछ लोगों में दिख सकता है. किसी भी तरह के सप्लीमेंट्स, इंजेक्शन का डोज बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं लेना चाहिए वरना कुछ साइड इफेक्ट्स भी नजर आ सकते हैं. यदि आप डॉक्टर के अनुसार बताए डोज का सेवन करें, तो कोई समस्या नहीं होगी, लेकिन खुद से विटामिन बी12 ओरल सप्लीमेंट या बी12 शॉट्स लेते हैं, तो कुछ साइड एफेक्ट्स नज़र आ सकते हैं, जो इस प्रकार हैं-

-सिरदर्द
-चक्कर आना
-डायरिया
-उल्टी, जी मिचलाना
-थकान
-स्किन रैश और खुजली
-सिहरन महसूस करना
-सूजन होना
-एलर्जिक रिएक्शन



solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info